एक दु:साहस भरा प्रयास--शिव जी को समर्पित 🌹⚘🌷🌷🙏🏾🙏🏾
हाँ मैं ही शिव हूँ
कुछ भ्रम
कुछ हकीकत
आस्था के हर दस्तक पर
सत्य और असत्य
देव और दानव
सबका संतुलन कर्ता हूँ मैं
हाँ मैं ही शिव हूँ
मैं ही शिव हूँ
सृजन और विनाश
का कारक हूँ मैं
हर पल हर क्षण
सर्वत्र हूँ मैं ,
क्या जङ-!
क्या चेतन--!
सबका प्राण हूँ मैं
हर करम का
कारक मैं ही हूँ
हाँ मैं ही शिव हूँ
मैं ही शिव हूँ
देव में
दानव में
नर में
नारी में
रीति में
रिवाज में
इबादत में
अरदास में
भजन में
संकीर्तन में
हरेक प्रार्थना में
दुखहर्ता हूँ
कल्याण कर्ता हूँ
मानवता की परिभाषा हूँ
सद्व्यवहार हूँ
अशेष ऊर्जा का स्रोत हूँ
मैं संस्कृति हूँ
कल्याणकारी व्यवहार हूँ
संस्कार हूँ मैं
ओंकार हूँ मै
मैं शिव हूँ
हाँ मैं ही शिव हूँ ।
हाँ मैं ही शिव हूँ ।।
🌹⚘⚘⚘🌷🌷🌷🌹🙏🏾
भूल-चूक क्षमाप्रार्थी--सर्वशक्तिमान सर्वव्यापी देवों के देव महादेव के चरणों पर यह सृजन समर्पित 🌷🙏🏾
---पवन मिश्रा
मौलिक, स्वरचित और सर्वाधिकार सुरक्षित ।
No comments:
Post a Comment