Sunday, February 28, 2021

जेबकतरी डायन

किस कदर जी रही हूं 
किस किस को बताऊं
भुखे गरीबों की जिंदगी
तंगहाल बनाती 
नेताओं पर हूं बेअसर
गरीब मुझे महसूस करते अकथ
रोजी रोटी में ही थक सो जाते
हां पहले मैं डायन थी
अब बनी प्रेमिका
 रंग बदलू व्यवहार पा
मैं मदमस्त हो छा गई
चुम गई
बाजारु हर चीज को
हां मैं आज की मंहगाई हूं
हां मैं आज की मंहगाई हूं
--- पवन मिश्रा

No comments:

Post a Comment