Tuesday, April 20, 2021

कोरोना संवाद

कोरोना संवाद

     मौत का मंजर हर किसी को भयभीत करते जा रहा है --- हर रोज विविध शहरों के कोरोना न्युज बुलेटिन में अपनों के अलविदा हो जाने की खबर अंदर से सबको झकझोर सा रहा है, शहरों की अपेक्षा गांवों में कुछ हद तक अभी भी अच्छे और शुकून भरा माहौल देखा जा सकता है।

      कल तक कोरोना को जिसने भी हवा हवाई साबित करने का प्रयास किया वो सब आज इसे ग़भीरता से ले रहे हैं और लेना भी चाहिए--- शायद आज और अब की गंभीरता अगर हम बिते दिनों में अपनाये होते , और कोरोना को मजाक में नहीं लिये होते तो शायद यह परिस्थिति हमें देखने को नहीं मिलता।

   प्रशासन और सक्षम  प्रबुद्ध वर्गो से मेरा निवेदन है कि --

     24घंटे×7 दिनों एक टेलीमेडिसिन सेंटर का यथाशिघ्र व्यवस्था हो--- हर कोई डाक्टरस के दिये गये  नम्बर पर चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सके , इस हेतु व्हाटस एप्प की सुविधा भी कारगार हो सकती है -- डाक्टरस मंडली को इस हेतु त्वरित संज्ञान लेकर प्रशासन से सम्न्वय कर फोन नम्बर /व्हाटस एप्प नम्बर सार्वजनिक करने चाहिए।

       लोकल एम एल ए और एम पी (#BasantSorenDumka. #ShibuSorenDumka #ShunilSoren #LouisMarandi #DCDumka) जैसे सक्षम सामर्थ्यवान , शहर के सभी स्कुलो , कालेजों , होटलों और अन्य सरकारी बड़े भवनों को अस्थाई हास्पीटल के रुप में विकसित करने पर विचार करे--- इस हेतु विधायक --सांसद फंड सहित शहर के अन्य‌ कुबेर कृपा पात्रों  से मदद के लिए अनुरोध किया जाना चाहिए। अगर पर्याप्त सरंचना यथा भेंटिलटर , आक्सीजन ,  पीपी किट, सब  की खरिद खुले बाजार से कर लिया जाय और डाक्टरस तथा पारा मेडिकल खुल कर सहयोग करें तो पांच हजार से ऊपर मेडिकल हेतु बेड इन वर्णित जगहों पर लगाये जा सकते हैं।

   सेल्फ आइसोलेशन कन्फर्म कोरोना पेसेंट को कोरोना किट उपलब्ध‌कराने का माननीय हेमंत सोरेन‌ का निर्णय बहुत ही कारगार साबित होना चाहिए -- लेकिन इनपर अमल भी अविलंब शुरू हो जाय -- इनके लिए व्यपक प्रयास शुरू हो।
   यथाशिघ्र स्थानीय श्मसान घाट पर विद्युतीकृत शवदाहगृह बने -- इस हेतु भी गंभीर सोच विचार की जरूरत है।

     पिछली सरकार और आज के सरकार पर दोषारोपण करने का यह समय नहीं है। यह बात बिल्कुल सत्य है कि आजादी के पिछले सतर सालों में जो स्वास्थय सेवा हेतु संरचनात्मक विकास होने चाहिए था वह हमने नहीं कर पाया है -- लेकिन बढ़िया सरंचना वाले देश इटली , अमेरिका ,जर्मनी भी तो कोरोना से कराह रहा है --- इसलिए हमे कड़ाई से दिशा निर्देशों का पालन करना ही चाहिए--- सामुदायिक सहभागिता-- सेल्फ आइसोलेशन , कोरोना से ग्रसित जनों के प्रति सद्भावना और प्रोत्साहन उसे इस जंग पर विजय दिलाने में एक मजबूत हौसला दिलायेगा इसकी आज बहुत जरुरत है। हमें याद करना चाहिए कोरोना से आदमी ठीक हो रहे हैं और यही खबर संक्रमित  जनों को उनके ठीक होने के लिए प्रेरक संवाद हमें बनाने चाहिए ।--- सादर धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment